सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को होने वाली परेशानियां
ठंड के मौसम में गर्भवती महिलाओं की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। इस मौसम में प्रेगनेंट महिलाओं को फ्लू, जुकाम, खांसी आदि इंफेक्शन का खतरा भी रहता है। इस समय आपके शरीर में दर्द और अकड़न भी ज्यादा महसूस हो सकती है और सबसे बुरी बात तो यह है कि आप इस समय कोई भी दवा नहीं ले सकती हैं।
सर्दी के मौसम में इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए सही देखभाल करना ही सही रहता है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है इसलिए यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप ठंड के मौसम में स्वस्थ रह सकती हैं।